टाटा टेक्नोलॉजी सहयोग से आधुनिक प्रशिक्षण, एडमिशन प्रक्रिया जारी
शामली, जुलाई 5 -- नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई कैराना ऋषिपाल सिंह ने बताया कि जनपद के राजकीय आईटीआई कैराना एवं लिसाढ़ में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से आधुनिक कार्यशालाओं की स्थापना कर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। इसमें अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित है तथा न्यूनतम आयु 14 वर्ष रखी गई है। प्रवेश के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 150 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट अथवा यूपी आईटीआई पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.