नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Tata Sons News: टाटा ग्रुप में चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर खींचतान एक बार फिर बढ़ गई है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का अगले 5 साल के लिए चेयरमैन बनाए रखने के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने इस नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताते हुए बोर्ड मीटिंग की बिना एडिट की गई वीडियो रिकॉर्डिंग भी मांगी है। इससे देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में शामिल टाटा ग्रुप के भीतर नेतृत्व और कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।मीटिंग के एजेंडे पर उठाए सवाल द इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, नोएल टाटा ने टाटा संस के कंपनी सेक्रेटरी सुप्रकाश मुखोपाध्याय को पत्र लिखकर 17 सितंबर की बोर्ड मीटिंग में लिए गए फैसले पर सवाल उठाए हैं। वहीं मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नोएल ने पांच ...