नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- टाटा संस (Tata Sons IPO) की लिस्टिंग की चर्चाओं के बीच आज मंगलवार को टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals Ltd) और टाटा इनवेस्टमेंट (Tata Investment Corporation Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 9 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कल सोमवार को जिमी टाटा का बयान मीडिया में छाया हुआ था। रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स के मौजूदा चेयरमैन की कार्यपद्धति पर सवाल उठाया है।RBI ने लिखा लेटर रिपोर्ट के अनुसार पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने टाटा संस को लेटर लिखकर अपर लेयर एनबीएफसी के लिस्टिंग नियमों को पालन करने को कहा है। हालांकि, टाटा संस ने आरबीआई से लिस्टिंग से बचने 'कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी' के तौर पर वर्गीकृत करने की मांग की थी। जिसे आरबीआई ने ठु...