नई दिल्ली, जून 8 -- साल 2026 टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, लेकिन सबसे बड़ा झटका देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस साल के पहले 6 महीनों में अकेले TCS की मार्केट वैल्यू में जितनी गिरावट आई है, वह पूरे टाटा ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू में हुई गिरावट से भी ज्यादा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार आज धाराशायी, निफ्टी में 1% से अधिक की गिरावट यह भी पढ़ें- ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 6 साल में 4200% की तूफानी तेजी साल की शुरुआत में TCS का मार्केट कैप करीब 11.6 लाख करोड़ रुपये था, जो अब घटकर 8 लाख करोड़ रुपये से भी नीचे पहुंच गया है, यानी कंपनी की वैल्यू में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये की भारी कमी आई है...