नई दिल्ली, मई 15 -- Tata Motors Passenger Vehicles Share Price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में आज शुक्रवार को 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों का भाव बीएसई में 366.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट घटने के बाद भी टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।कितना हुआ है कंपनी को नेट प्रॉफिट (Tata Motors Passenger Vehicles Q4 Results) Tata Motors Passenger Vehicles ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान 5783 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। यह सालाना आधार पर 31.70 प्रतिशत गिर गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 8470 करोड़ रुपये र...