नई दिल्ली, मार्च 4 -- भारत का पैसेंजर व्हीकल बाजार फरवरी 2026 में भी मजबूती दिखाता नजर आया। कुल घरेलू बिक्री 4,20,523 यूनिट रही, जो पिछले साल फरवरी 2025 के 3,80,689 यूनिट के मुकाबले 10.46% ज्यादा है। हालांकि, जनवरी 2026 (4,52,589 यूनिट) के मुकाबले बिक्री में 7.09% की हल्की गिरावट देखी गई, जो आमतौर पर जनवरी की मजबूत डिस्पैच के बाद देखने को मिलती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- इस कंपनी ने लगाई लंबी छलांग, हुंडई को लगातार दूसरे महीने पीछे छोड़ानंबर-1 पर मारुति सुजुकी बरकरार फरवरी 2026 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 1,61,000 यूनिट की बिक्री की। हालांकि, YoY ग्रोथ सिर्फ 0.13% रही, लेकिन कंपनी अब भी बाजार में बड़े अंतर से आगे है। सबसे बड़ा उछाल टाटा मोटर्स टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस महीने 62,239 यूनिट बेच...