लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ,संवाददाता। गौतमपल्ली में रहने वाले अभिषेक इमैन्युएल सिंह से साइबर जालसाजों ने टाटा कैपिटल का फर्जी एप डाउनलोड कराकर 12.02 लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित को आरोपियों ने सेबी ई-स्टांप और रजिस्ट्रेशन नंबर वाले फर्जी दस्तावेज भेजकर झांसा दिया।अभिषेक इमैन्युएल सिंह ने बताया कि वह फेसबुक देख रहे थे। इसी दौरान उनके वॉट्सएप पर टाटा कैपिटल के नाम से मैसेज आया। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गया। ऐप शेयर मार्केट निवेश से जुड़ा बताया गया। अभिषेक ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने थोड़ी रकम निवेश की थी। उस पर उन्हें मुनाफा दिखा और पैसा खाते में वापस भी आया। इसके बाद उन्होंने कई बार आरटीजीएस और गूगल पे के जरिए अलग-अलग खातों में कुल 12 लाख 2 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने वॉट्सएप पर सेबी ई-स्टांप लगे दस्तावेज भेजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.