नई दिल्ली, फरवरी 19 -- टाटा स्टील के शेयर में तेजी का सिलसिला जारी है। शेयर मार्केट में आज कमजोरी के बीच कंपनी का शेयर 1 फीसदी की बढ़त के साथ 211.35 रुपये के नए हाई पर पहुंच गया। यह उछाल घरेलू कारोबार को लेकर मजबूत संभावनाओं के चलते आया है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर 10 फरवरी, 2026 को बने अपने पिछले रिकॉर्ड 211.15 रुपये को पार कर गया। पिछले एक महीने में टाटा स्टील ने 12 फीसदी की जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 0.5 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 3.6 फीसदी की मामूली बढ़त हुई है।क्यों हो रही है टाटा स्टील के शेयर में तेजी? टाटा स्टील ने दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही) में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल परिचालन आय सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 57,002 करोड़ रुपये रही। स्टील बिक्री की मात्रा भी 6 फ...