नई दिल्ली, मई 13 -- टाटा मोटर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2027 (FY2027) की शुरुआत पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 59,000 यूनिट की बिक्री के साथ की है। ये पिछले साल की तुलना में 30.5% ज्यादा। कंपनी ने अप्रैल 2025 में 45,199 यूनिट बेची थीं। कंपनी को अपनी SUVs की जबरदस्त डिमांड का फायदा मिल रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 6 SUVs शामिल है। इसमें नेक्सन, पंच, सफारी, हैरियर, कर्व और न्यू सिएरा शामिल है। अप्रैल 2026 में इनकी कुल 49,964 यूनिट की होलसेल बिक्री रही, जो अप्रैल 2025 की 33,454 SUVs की तुलना में 49% ज्यादा है। टाटा SUV की बिक्री को रफ्तार देने का काम सिएरा ने किया है। होलसेल बिक्री के डेटा से पता चलता है कि नई टाटा सिएरा, जो 1991 से 2003 के बीच बिकने वाले मशहूर मॉडल का मॉडर्न रूप है। इसकी दिसंबर 2025 से अब तक कुल मिलाकर लगभग 30,713 यूनिट बिकी हैं।...