नई दिल्ली, जून 5 -- टाटा मोटर्स ने जब से अपनी आइकॉनिक मिड-साइज एसयूवी सिएरा को लॉन्च किया है, तब से इसकी ताबड़तोड़ बिक्री जारी है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी बुकिंग शुरू होते ही पहले ही दिन 70,000 लोगों ने खरीदने के लिए लाइन लगा दी थी। अगर लॉन्च के अगले 5 महीनों यानी जनवरी से मई के दौरान बिक्री की बात करें तो यह आंकड़ा 37,028 यूनिट तक पहुंच गया है। जबकि मई, 2026 में टाटा सिएरा (Tata Sierra) को 6,606 नए लोगों ने खरीदा है। आइए जानते हैं टाटा सिएरा की बिक्री के आंकड़े और इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी रही बिक्री अगर साल के पहले महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो टाटा सिएरा की कुल 7,003 यूनिट्स बिकीं। इसके बाद फरवरी में इसकी बिक्री मामूली बढ़त के साथ 7,100 यूनिट्स पर पहुंच गई...