नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- TMPV Share Price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर पिछले एक साल में काफी पिछड़ गया है। यह अपने 52-सप्ताह के हाई 459.67 रुपये से 35 प्रतिशत से अधिक नीचे है। पिछले एक वर्ष में टाटा का शेयर 28 प्रतिशत गिरा है, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 में केवल 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बावजूद घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजित इन्वेस्टमेंट्स ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों पर 'Buy' रेटिंग दी है। फर्म ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर का टार्गेट प्राइस 341 रुपये तय किया है, जो मौजूदा कीमत से 15 प्रतिशत अधिक है। जियोजित के अनुसार, TMPV ने उत्पादन में रुकावट और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है।सोमवार को शेयर पर क्यों रहेगा फोकस टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर की कीमत पर सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.