नई दिल्ली, मार्च 27 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयर बुरे हाल में हैं। टाटा टेलिसर्विसेज (टीटीएमएल) के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 33.14 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 33.06 रुपये पर भी जा पहुंचे और 52 हफ्ते का नया लो बनाया। टीटीएमएल के शेयर इस साल अब तक 33 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र (टीटीएमएल) के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 87 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। ऑल टाइम हाई से 87% से ज्यादा गिर गए हैं TTML के शेयरटाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (टीटीएमएल) के शेयर पिछले कुछ समय से लगातार दबाव में हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 11 जनवरी 2022 को 291.05 रुपये पर थे। टीटीएमएल (TTML) के शेयर शुक...