नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- फेस्टिव मंथ शुरू होने के साथ टाटा ने अपने पोर्टफोलियो पर मिलने वाले डिस्काउंट का भी एलान कर दिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में हैरियर EV सबसे दमदार मॉडल है। ये कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। साथ ही इसमें लेवल ADAS 2 भी मिलता है। सितंबर में इसे खरीदने पर 2.75 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, डीजल हैरियर पर मिलने वाला डिस्काउंट काफी कम है। इस पर महज 45,000 रुपए का फायदा मिलेगा। नई पेट्रोल हैरियर पर अभी कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। डीजल और पेट्रोल हैरियर की एक्स-शोरूम कीमतें कीमत 13 लाख रुपए से 26.01 लाख रुपए के बीच हैं। जबकि हैरियर EV की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपए है।टाटा हैरियर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ईवी में दिया गया नया 540-डिग्री कैमरा फंक्शन 360-डिग्री सराउंड व्य...