नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडलों पर नवंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर भी बंपर बचत का मौका मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान पंच ईवी के अलग-अलग वैरिएंट पर अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं पंच ईवी पर मिल रहे डिस्काउंट के अलावा इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।जानिए वैरिएंट वाइज डिटेल्स टाटा पंच ईवी के आउटगोइंग वैरिएंट पर ग्राहकों को 1.10 लाख रुपये ग्रीन बोनस के साथ 1.45 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। वहीं, इसके मीडियम रेंज (MR) के स...