नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर भी शानदार ऑफर्स दे रही है। ग्राहक इस दौरान पंच ईवी खरीदने पर अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 1.10 लाख रुपये तक ग्रीन बोनस यानी कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि अगस्त, 2026 के दौरान पंच ईवी 4,430 यूनिट बिक्री के साथ देश की दूसरी और टाटा की बेस्ट-सेलिंग ईवी बनी थी। आइए जानते हैं पंच ईवी की खासियतों के बारे में विस्तार से।बाहर से ऐसी दिखती है पंच ईवी दिखने के मामले में टाटा पंच ईवी अपनी रेगुलर पेट्रोल वाली पंच से काफी अलग और ज्यादा मॉडर्न लगती है। इसके आगे की तरफ दी गई कनेक्टेड एलईडी लाइट बार (LED Light B...