नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- टाटा की कार लेने का आपके पास सबसे शानदार मौका है। कंपनी अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक कूपे - Curvv EV पर इस महीने बंपर डिस्काउंट दे रही है। Autopunditz की रिपोर्ट के अनुसार आप इसे 3.3 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। क्रिएटिव 45 वेरिएंट को छोड़कर कंपनी सभी वेरिएंट पर 3 लाख रुपये का बोनस दे रही है। एक्सचेंज ऑफर के साथ कर्व ईवी पर मिलने वाली टोटल सेविंग्स 3.3 लाख रुपये तक की हो जाती है। कूपे-एसयूवी क्रिएटिव 45 वेरिएंट की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक एम्पावर्ड+ ए डार्क की कीमत 22.24 लाख रुपये है। कर्व ईवी के साथ टाटा की कुछ और कारों पर तगड़े बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।पंच ईवी पर इस महीने 1.40 लाख रुपये तक की छूट टाटा पंच ईवी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की बची हुई यूनिट्स पर अप्रैल में 1.40 लाख रुप...