नई दिल्ली, अगस्त 4 -- अगर आप अगले कुछ दिनों में नई कार और एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपने पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों पर अगस्त, 2026 के दौरान ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। इन कारों में टाटा कर्व, टाटा अल्ट्रोज, टाटा हैरियर, टाटा सफारी और टाटा टिगोर शामिल है। ग्राहकों को इस दौरान इन कारों पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन मॉडलों पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में विस्तार से।टाटा कर्व अगर आप टाटा की स्पोर्टी कूपे-एसयूवी 'कर्व' लेने की सोच रहे हैं, तो अगस्त, 2026 में इस पर 1.25 लाख रुपये तक के तगड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। इसमें 30,000 रुपये की सीधी छूट, 40,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 45,000...