नई दिल्ली, अगस्त 28 -- देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान इन मॉडलों को खरीदने पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। बता दें कि इन कारों में ताबड़तोड़ बिकने वाली टाटा नेक्सन भी शामिल है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए अब ग्राहकों के पास सिर्फ 4 दिन बाकी रह गए हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 कारों के बारे में जिसपर सबसे ज्यादा बचत हो सकती है।टाटा कर्व टाटा कर्व पर ग्राहक इस दौरान अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ दूसरे बेनिफिट्स शामिल हैं। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.2-लीटर हाइपरियन टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप...