नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टाटा की दो पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में जबर्दस्त परफॉर्म किया है। हम बात कर रहे हैं, नेक्सॉन और पंच की। Autopunditz की रिपोर्ट के अनुसार FY2026 में 2,16,054 नेक्सॉन और 1,83,980 पंच बिकीं। इस हिसाब से इनकी टोटल सेल 400034 यूनिट रहीं। रिपोर्ट में सब-4 मीटर SUVs की सेल परफॉर्मेंस के बारे में डीटेल जानकारी दी गई है। इसके अनुसार FY 2026 में टाटा और मारुति सुजुकी के प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। इन दोनों कंपनियों की टोटल सेल पिछले फाइनेंशियल ईयर में 7.5 लाख यूनिट से ज्यादा रही। इस सेगमेंट का ओवरऑल परफॉर्मेंस पिछले वित्त वर्ष में काफी बेहतरीन रहा और इसी की बदौलत इस सेगमेंट में 6.3 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ देखी गई। आइए जानते हैं डीटेल।टाटा रही सेगमेंट लीडर टाटा की नेक्सॉन FY2026 में नंबर 1 पोजिशन पर र...