नई दिल्ली, मार्च 21 -- टाटा मोटर्स अब भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों का असली धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी की नई सीरीज 'अविन्या' (Avinya) की पहली कार साल 2027 की शुरुआत में मार्केट में एंट्री कर सकती है। आपको बता दें कि 'अविन्या' कोई आम इलेक्ट्रिक कार नहीं होगी, बल्कि यह टाटा के अब तक के सबसे प्रीमियम और हाई-टेक सफर की शुरुआत होगी। इसमें न केवल फ्यूचर जैसा दिखने वाला लुक होगा, बल्कि इसका सॉफ्टवेयर और फीचर्स भी एकदम नई पीढ़ी के होंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- पहली कार खरीदने का है सपना? Rs.10 लाख से कम में आती हैं ये 5 शानदार गाड़ियां18000 करोड़ रुपये तक का निवेश इस बड़े सपने को सच करने के लिए टाटा मोटर्स अगले कुछ सालों में करीब 16,000 से 18,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने वाला है। यह पैसा ...