नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Tejas Networks Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 403.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में 2 दिन में 25 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स को जापान की कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट 5G मैसिव मिमो रेडियो (MIMO Radios) की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए है। हालांकि, तेजस नेटवर्क्स ने इस एग्रीमेंट की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया है। 2 दिन में 25% से ज्यादा उछल गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयरटाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर दो दिन में 25 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के...