नई दिल्ली, जुलाई 12 -- देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स भारतीय कार मार्केट में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में शानदार ग्रोथ दिखाई है। बता दें कि FY2020 में टाटा ने 1.33 लाख कारें बेची थीं। वहीं, FY2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 6.40 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया। अब कंपनी ने FY2031 तक अपनी सालाना बिक्री को करीब दोगुना करके 12 लाख यूनिट्स तक पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।मार्केट शेयर 20% करने का लक्ष्य टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी की 81वीं सालाना बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य पैसेंजर व्हीकल मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को मौजूदा 14.2 से बढ़ाकर 20 पर्सेंट करना है। इसके लिए कंपनी अगले कुछ सालों में 6 नई कारें और 20 से ज्यादा फेसलिफ्ट मॉडल मार्...