जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते पर 13 अप्रैल से एक बार फिर वार्ता शुरू होगी। यह वार्ता दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने वार्ता के लिए यूनियन को मेल के जरिए आमंत्रण भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल से कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता लंबित हो गया है। टाटा मोटर्स में 18 मार्च को ही वेज रिवीजन समझौता हो गया, जो 1 अप्रैल से प्रभावी हो गया। संभावना जताई जा रही थी कि यहां भी मार्च के अंत तक समझौता हो जाएगा, लेकिन यूनियन के पहले कर्मचारी पुत्रों के नियोजन पर सहमति बनने के बाद ही अन्य मुद्दों पर चर्चा करने पर अड़े रहने की वजह से मामला फंस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...