जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर संवाददाता टाटा कमिंस के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता इस वर्ष अप्रैल से लंबित है। प्रबंधन और यूनियन के बीच कई दौर की वार्ता होने के बावजूद किसी सहमति पर दोनों पक्ष नहीं पहुंच पायी है। इधर, यूनियन एसोसिएट ग्रोथ प्लान (एजीपी) पॉलिसी में संशोधन को लेकर अड़ी है। इस संबंध में यूनियन सूत्रों का कहना है कि एसोसिएट ग्रोथ प्लान के तहत पहले सभी ग्रोथ को परफार्मेंस के आधार नहीं बांटा गया था। पिछले वेज रिवीजन समझौता में इसे परफामेंस के आधार पर जोड़ दिया गया है जिससे एसोसिएट के बीच अलगाव का भाव पैदा किया गया। पहले एसोसिएट ग्रोथ प्लान वेज रिवीजन समझौता से अलग होता था जिससे इसके मद में कर्मचारियों को अलग से पैसा मिलता था, लेकिन पिछले वेज रिवीजन समझौता का हिस्सा बना दिया गया जिससे नुकसान हुआ है। यूनियन एजीपी को पहले की त...