जमशेदपुर, अगस्त 13 -- टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते पर मंगलवार को मुहर लग गई। प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में 20100 रुपये की वृद्धि की गई है। यह राशि कर्मचारियों को चार किस्त में मिलेगी। समझौते के तहत प्रथम वर्ष 20100 रुपये की 77.5 प्रतिशत राशि, दूसरे वर्ष 12.5 प्रतिशत तथा तीसरे और चौथे वर्ष 5-5 प्रतिशत राशि मिलेगी। यह समझौता चार वर्ष की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2030 तक के लिए किया गया है। अगस्त के वेतन के साथ कर्मचारियों को पांच माह का एरियर करीब 77500 रुपये मिलेगा। अब कैंटीन में नहीं खाने पर मिलेगा करीब 3000 रुपये

कैंटीन में खाने के विकल्प समझौते में कर्मचारियों के लिए कैंटीन में खाने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। अगर कोई कर्मचारी कैंटीन में खाना नहीं खाता है तो प्रति माह 2500 रु...