जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर कटिहार होली स्पेशल ट्रेन सोमवार को निर्धारित समय से करीब 2 घंटे लेट खुली। इससे प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल था। बताया जाता है कि ट्रेन को 3 रवाना करने का आदेश चक्रधरपुर रेल मंडल से हुआ है। यात्रियों ने कहा कि दिल्ली मुंबई और बिहार की ट्रेन लेट से आती है। टाटानगर से खुलने वाली ट्रेनों को भी रेलवे लेट से रवाना करता है। जिससे यात्री परेशान होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...