धनबाद, जून 1 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ कोलियरी स्थित टाटा कंपनी के गोदाम से करीब 100 मीटर तांबा केबल चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।

चोरी की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई को सिजुआ कोलियरी टाटा कंपनी के प्रबंधक ने जोगता थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात के समय गोदाम की पिछली दीवार में सेंध लगाकर लगभग 100 मीटर तांबा केबल चोरी कर ली। मामले में जोगता थाना कांड संख्या 19/2026, धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गिरफ्तारी और बरामदगी जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। पुलिस न...