चाईबासा, मार्च 31 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से एचआर प्रबंधक शेख मिन्हाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक साबिद हुसैन ने शेख मिन्हाज का स्वागत किया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम के दौरान साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल छात्र-छात्राओं को अगले माह तक कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु स्थित होसुर क्षेत्र में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स इकाई में ज्वाइनिंग कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा अभ्यर्थियों का पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन तथा प्राथमिक चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चयन प्रक्रिया में सम्मिलित अभ्यर्थियों को कार्यस्थल, वेतनमान, आयु सीमा एवं अन्य शर्तों की विस...