रांची, मई 16 -- रांची, संवाददाता। टाटा मोटर्स और बुधिया एजेंसिज की ओर से शनिवार को रांची स्थित बुधिया एजेंसिज परिसर में टाटा इंट्रा इलेक्ट्रिक वाहन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के पूर्वी क्षेत्र लघु वाणिज्यिक वाहन प्रभारी अनिंद्वदीप पाल, झारखंड क्षेत्र प्रबंधक अनुराग मिश्रा तथा पूर्वी क्षेत्र सेवा प्रमुख आलोक भट्टाचार्या मौजूद रहे। बुधिया एजेंसिज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रविर प्रकाश ने बताया कि टाटा इंट्रा इलेक्ट्रिक वाहन शून्य प्रदूषण, कम परिचालन खर्च, बेहतर ड्राइविंग अनुभव और अधिक भार क्षमता जैसी खूबियों से लैस है। 7 वाहनों की डिलीवरी भी हुई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से हैं परेशान? ये 5 इलेक्ट्रिक SUV हैं शानदार ऑप्शन, मिलेगी 638 km तक की रेंज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...