जमशेदपुर, जुलाई 16 -- जमशेदपुर। टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन आज और 18 जुलाई को अप-डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहेगा। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने यह आदेश जारी किया है। ब्लॉक के दौरान 16 से 19 जुलाई तक आसनसोल-टाटानगर के बीच चलने वाली दो मेमू ट्रेनें आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होंगी। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के छोटे स्टेशनों के सैकड़ों ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक को देखते हुए टाटानगर से चलने वाली बिलासपुर, इतवारी और हटिया एक्सप्रेस को 20 बार दिन बदलकर रद्द कर दिया है। यह भी पढ़ें- टाटा आसनसोल ट्रेन आज और 18 को रद्द वहीं, साउथ बिहार और उत्कल एक्सप्रेस ब्लॉक वाले दिनों में बदले मार्ग से चलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...