जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशन होकर मुंबई-हावड़ा दो दिवसीय समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई है। इससे 20 कोच की स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल को मुंबई से रवाना होगी और 16 अप्रैल को हावड़ा से खुलेगी। इससे पूर्व रेलवे में टाटानगर होकर इतवारी से शालीमार स्पेशल ट्रेन चलने का आदेश हुआ था। जबकि, संतरागाछी-मुंबई समर स्पेशल ट्रेन चलाने चलाने की तैयारी है। स्पेशल ट्रेन चलने से गर्मी की छुट्टी में परिवार के साथ घूमने के इच्छुक लोगों को सीट की दिक्कत नहीं होगी। स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोल्हान और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। मालूम हो कि टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला समेत और स्टेशनों से हावड़ा से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जल्दी सीट नहीं मिलती है।मुंबई के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा होने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.