जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर वरीय संवाददाता टाटानगर स्टेशन के यात्रियों को अभी एक-डेढ़ साल तक नई ट्रेन मिलने में संशय है। कोचिंग टर्मिनल और ब्लॉक स्टेशन बनने के बाद ही रेलवे किसी मार्ग में नई ट्रेन चलाने पर विचार करेगा। सांसद विद्युतवरण महतो ने आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस को टाटानगर तक चलाने एवं टाटानगर से पटना भाया गया तक नई ट्रेन का प्रस्ताव देने पर रेलवे ने हल्दीपोखर में कोचिंग टर्मिनल की योजना बताई।छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अरुण तिवारी द्वारा टाटानगर से फारबिसगंज तक नई ट्रेन एवं आसनसोल गोरखपुर एक्सप्रेस को टाटानगर लाने का सवाल उठाने पर कोचिंग टर्मिनल बनने का जवाब दिया गया। वहीं, दक्षिण पूर्व जोन रेलवे सलाहकार समिति सदस्य अरुण जोशी द्वारा टाटानगर मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस को फिर से चलाने की मांग करने पर रेलवे ने टर्म...