टाटानगर स्टेशन से जुगसलाई तक होगी रेललाइन की घेराबंदी
जमशेदपुर, जून 6 -- अवैध रूप से रेल ट्रैक पार करने वालों को रोकने और दुर्घटनाओं को टालने के लिए चक्रधरपुर मंडल ने योजना बनायी है। इसके तहत टाटानगर स्टेशन से जुगसलाई तक रेल लाइन की घेराबंदी की जायेगी, जिससे कि ट्रैक पर कोई नहीं आ सके। बताया जाता है कि, रोज सैकड़ों लोग कम समय में एक से दूसरी ओर जाने के लिए ट्रैक पार करते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बीते वर्षों में इधर के ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर कई लोगों की मौत होने के साथ आत्महत्या की घटनाएं भी सामने आई हैं। जबकि, ट्रैक पार करने में जुर्माना और सजा का प्रावधान है।मंडल मुख्यालय में की जा चुकी है शिकायत : इधर, रेलवे फ्रेंड्स क्लब के शशांक शेखर ने लाइन किनारे दीवार टूटने की शिकायत चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में की थी। इससे पिगमेंट गेट व रेलवे अंडर ब्रिज की दीवार बना दी गई। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.