टाटानगर स्टेशन में ट्रेन पर चढ़ा युवक, ओएचई के संपर्क में आकर झुलसा
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- टाटानगर स्टेशन परिसर में सोमवार सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक अचानक प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन पर चढ़ गया। युवक द्वारा ट्रेन पर चढ़ने की सूचना पर रेल प्रबंधन में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आरपीएफ और जीआरपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को ट्रेन से नीचे उतारने के प्रयास में लग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक को ट्रेन से उतरने को कहा पर युवक नहीं उतरा। इसी बीच युवक ने ओवर हेड वायर को पकड़ लिया जिससे तेज की आवाज हुई और वह सीधे रेल की पटरी पर गिर गया। युवक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.