जमशेदपुर, मार्च 18 -- टाटानगर स्टेशन पर बीएसएफ जवान से हुई मारपीट का वीडियो फुटेज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जीआरपी इस फुटेज की व्यवस्था में जुटी है। बताया जाता है कि बीएसएफ जवान लाइन पर उतरकर सामान को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर रखने के दौरान प्लेटफॉर्म सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला जवान से विवाद हो गया। बीएसएफ जवान ने आरपीएफ पर मिलकर डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। इस घटना पर टाटानगर रेल पुलिस ने आरपीएफ एवं बीएसएफ जवानों के बयान के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है। दोनों केस जमानती धारा में दर्ज होने के कारण दोनों पक्ष बॉन्ड पर रिहा हो गए हैं, लेकिन दोनों पक्षों को रेलवे अदालत में पेश होना पड़ेगा। रेल पुलिस भी केस के साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.