जमशेदपुर, अगस्त 25 -- ओडिशा की ट्रेन से गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन पर उतरते बिहार के दो तस्करों को नारकोटिक्स डॉग मैक्स की मदद से सुरक्षा जवानों ने दबोच लिया। आरोपियों में भूपेश कुमार, निवासी वैशाली फतेहपुर और शिव मुनि चौरसिया, निवासी भभुआ (कैमूर) शामिल हैं। दोनों के पास से दो अटैची में 30 किलो गांजा बरामद हुआ है। जब्त गांजा का मूल्य करीब 15 लाख से ज्यादा है। बताया जाता है कि रविवार सुबह 4 बजे आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों की टीम नारकोटिक्स डॉग मैक्स के साथ स्टेशन पर औचक जांच अभियान चला रही थी कि दोनों अटैची लेकर संबंधेश्वरी एक्सप्रेस से उतरे। ऑपरेशन नार्कोस के तहत प्लेटफॉर्म पर जवानों के साथ मैक्स भी था। मैक्स दोनों के आसपास चक्कर लगाने लगा। संदेह के आधार पर जवानों ने रोककर पूछताछ की। दोनों की अटैची की तलाशी में 15-15 किलो गांजा बरामद हुआ। ...