जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रविवार को जमशेदपुर के विधायक सरयू राय द्वारा टाटानगर स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें जमशेदपुर के निवासियों के साथ सैकड़ो रेल यात्रियों ने भी हस्ताक्षर कर अपना आक्रोश जताया है। मालूम हो कि, और चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में 6 से 11 घंटे तक सामान्य है। इससे यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है। ट्रेनों के लेट चलने से परेशान यात्री सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज करते हैं लेकिन रेलवे बोर्ड तक ध्यान नहीं देता है। इससे आक्रोशी जमशेदपुर के यात्रियों ने विधायक सरयू राय के नेतृत्व में टाटानगर स्टेशन पर धरना भी दिया था लेकिन परिचालक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- रेलवे से पूछ रहे यात्री, कबतक हमलोग होंगे परेशान जानकार बताते हैं कि अभी भी रेलवे ने ट्रेनों को समय से न...