जमशेदपुर, मार्च 6 -- होली के दिन चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने टाटानगर स्टेशन से ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कीताडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी के बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और गोलमुरी खालसा क्लब निवासी राहुल कुमार डे को पकड़ा। इनके पास से 28 पुड़ियों में कुल 356 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 3 लाख 56 हजार रुपये है। तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन और 4330 रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन आदित्यपुर से ब्राउन शुगर लाकर टाटानगर स्टेशन परिसर में बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और राहुल कुमार डे को सौंप रहा था। पहले से मौजूद आरपीएफ जवानों ने तीनों को दबोच लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.