जमशेदपुर, मार्च 25 -- ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को अब टाटानगर स्टेशन पर ठहरने की दिक्कत नहीं होगी। चक्रधरपुर मंडल ने स्टेशन पर करीब दो वर्षों से बंद पड़ी रेलवे कैंटीन में स्लीपिंग पॉड बनाने का आदेश दे दिया है। इससे यात्रियों को कम खर्च में सुरक्षित और आरामदायक ठहरने की सुविधा मिलेगी, जो जमशेदपुर के होटलों और लॉज की तुलना में सस्ती होगी। देर रात ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को स्टेशन परिसर में आराम करने का विकल्प उपलब्ध होगा। रिटायरिंग रूम और डोरमेट्री में बेड न मिलने से परेशान यात्रियों को अब स्लीपिंग पॉड में आराम करने की जगह मिल सकेगी।रेलवे ने स्लीपिंग पॉड का टेंडर निकाल दिया है। संचालन में रुचि रखने वाले लोग टाटानगर स्टेशन और चक्रधरपुर मंडल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। जानकारों के अनुसार, जापान के कैप्सूल होटल की तर्ज पर रेलवे मे...