जमशेदपुर, फरवरी 18 -- टाटानगर स्टेशन को बेस्ट केप्ट का अवॉर्ड मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के कोलकाता मुख्यालय में मिलेगा। अवॉर्ड लेने के लिए स्टेशन के निदेशक सुनील कुमार और मुख्य हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कोलकाता जाएंगे। इधर, चक्रधरपुर मंडल को आठ अवॉर्ड मिले हैं। इस कारण मुख्यालय से भी आधा दर्जन अधिकारी दक्षिण पूर्व जोन मुख्यालय जाकर अवॉर्ड प्राप्त करेंगे। जानकारों के अनुसार, टाटानगर स्टेशन की सफाई पर रेलवे ने तीन वर्षों में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पहले भी टाटानगर और राउरकेला स्टेशन को स्वच्छता, यात्री सुविधा और अन्य कारणों से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन और रेलवे बोर्ड से कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.