टाटानगर से आसनसोल मेमू ट्रेन 19 को नहीं होगी रद्द
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर। यात्री सुविधा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने 19 जुलाई रविवार को टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन के रद्द होने के आदेश को वापस ले लिया। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण रेलवे ने टाटानगर आसनसोल समेत कई ट्रेनों को रद्द किया था। इसके साथ ही टाटानगर की दो मेमू ट्रेन को आसनसोल और टाटानगर के बीच रद्द कर दोनों तरफ से सिर्फ आद्रा स्टेशन तक चलाने का आदेश दिया था। रेलवे द्वारा रविवार की टाटा आसनसोल मेमू ट्रेन को चलाने के आदेश से सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.