टाटानगर से अब सप्ताह में एक दिन पूर्णिया तक चलेगी कटिहार एक्सप्रेस
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन पूर्णिया तक चलाने की योजना है। चक्रधरपुर मंडल से यह प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे जोन और रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आरएन मिश्रा ने यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने पर बिहार के पूर्णिया, मधेपुरा और सहरसा मार्ग के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में 31 जुलाई को कटिहार एक्सप्रेस को पूर्णिया तक चलाने का मुद्दा उठा था।
यात्रियों को सुविधा बताया जाता है कि टाटानगर-थावे एक्सप्रेस की रैक सप्ताह में तीन दिन कटिहार से अप-डाउन करती है। इसी रैक को सप्ताह में किसी एक दिन पूर्णिया मार्ग पर चलाया जा सकता है। अभी 590 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस का झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के 29 स्टेशनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.