आदित्यपुर, अगस्त 10 -- ग़म्हरिया। टाटानगर-सहरसा रेल सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सरायकेला सर्किट हाउस में सिंहभूम सांसद जोबा मांझी को ज्ञापन सौंपकर टाटानगर-सहरसा के बीच रेल सेवा की मांग की। इससे पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रो. केपी सोरेन से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। समिति के सदस्यों ने टाटानगर से सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया होते हुए कटिहार तक दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने तथा ट्रेन संख्या 28181/28182 के आंशिक मार्ग परिवर्तन की मांग की। सदस्यों ने बताया कि सीधी रेल सेवा शुरू होने से कोसी व सीमांचल क्षेत्र के लाखों यात्रियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में यात्रियों को ट्रेन बदलने और लंबी दूरी तय करने की परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: यात्रियों को राहत, जल्द शेखपुरा...