जमशेदपुर, मई 14 -- टाटानगर रेलवे यार्ड मे मंगलवार रात चीता के घूमने से दहशत मच गई। आरपीएफ के शिफ्ट अधिकारी ने इसे देखा और इसकी जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। आरपीएफ की टीम में चीता को तलाशने में लगी है। रेलवे के अनुरोध पर वन विभाग टीम पहुंची। चीता के यार्ड में घूमने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रात आठ बजे रेलवे के यार्ड में चीता के घूमने की खबर फैलते ही शिफ्ट रेल कर्मचारियों, आरपीएफ जवानों और आसपास की बस्तियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ के शिफ्ट अधिकारी से इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी हरकत में आ गये। आरपीएफ के जवान चीता की तलाश में जुट गये। रेलवे यार्ड, केबिन, वाशिंग लाइन, कोचिंग डिपो, मालगोदाम और खाली कोच में अभियान चलाया गया, हालांकि...