जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन विकास योजना से नया पार्किंग बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है ताकि स्टेशन के सामने से पार्किंग को हटाकर जल्द विकास का कार्य शुरू किया जा सके। मालूम हो कि, रेलवे बोर्ड करीब 300 करोड़ से टाटानगर स्टेशन को नया लुक देने की तैयारी में है इससे पार्किंग स्थल पर नया भवन बनेगा और पोर्टिको में लाइन बिछेगी। इसके तहत ही दक्षिण पूर्व रेलवे जोन स्टेशन के सामने वाली सड़क पर नया पार्किंग बनवा रहा है। यह भी पढ़ें- मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाएगा रेलवे यह भी पढ़ें- टाटानगर होकर चलेगी चार स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- वंदे भारत कोच डिपो की लंबित स्वीकृति का सांसद ने किया आग्रह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...