जमशेदपुर, जुलाई 11 -- टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी का कोच 17 जुलाई से लगेगा, जबकि बक्सर टाटा ट्रेन में स्लीपर कोच की सुविधा 18 जुलाई से उपलब्ध होगी। दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश गुरुवार को टाटानगर स्टेशन पर आया है। बताया जाता है कि बक्सर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच लगाने के लिए जनरल कोच कम किया जा रहा है, क्योंकि एलएचबी मॉडल में 21 कोच से ज्यादा नहीं हो सकता है। उम्मीद है कि यात्रियों के रूझान देखकर रेलवे जल्द बक्सर एक्सप्रेस में और एक स्लीपर कोच बढ़ाएगा ताकि, मध्यम श्रेणी के यात्रियों को भी सोकर यात्रा की सुविधा मिल सके। मालूम हो कि जून में रेलवे सलाहकार समिति की बैठक के दौरान छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अरुण तिवारी ने दक्षिण पूर्व जोन में स्लीपर श्रेणी कोच का मुद्दा उठाया था। यह भी पढ़ें- टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में...