बोकारो, अगस्त 12 -- श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिव श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस का चंद्रपुरा एवं कतरासगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह विशेष ठहराव आगामी 17 से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इससे धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु यात्रियों को सुविधा होगी। चंद्रपुरा स्टेशन पर ट्रेन का आगमन शाम 6.03 बजे और कतरास में आगमन शाम 6.36 बजे होगा। यह भी पढ़ें- टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस कतरास व चंद्रपुरा में भी रुकेगी यह भी पढ़ें- झारखंड के लिए खुशखबरी! इस शहर से चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन; क्या होगा रूट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...