जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। लोको पायलट की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार शाम डेढ़ घंटे तक टाटानगर रेलवे के न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन (मुंडी गरम प्रदर्शन) होगा। ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के टाटानगर ब्रांच सचिव शैलेश कुमार ने ने यह जानकारी दी। उन्होंने प्रदर्शन की सूचना लोको शेड के पदाधिकारी और आरपीएफ को भी दिया है। सूचना के अनुसार, इंजन में एसी और टूल बॉक्स की व्यवस्था, इंजन में फ्रंट डेस्क (एफएसडी) की व्यवस्था और सीवीवीआरएस (सीवीवीआरएस) की व्यवस्था समेत कई मांगे लंबे समय से लंबित है। कैब में एसी और टूल बॉक्स की व्यवस्था होने से लोको रनिंग स्टाफ को ड्यूटी में कई तरह से सहूलियत होती लेकिन रेलवे ध्यान नहीं दे रहा है। यह भी पढ़ें- रनिंग कर्मियों के रहने व भोजन की व्यवस्था करने की मांग इससे शांतिपूर्ण प्रद...