जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- टाटानगर स्टेशन के नए फुट ओवरब्रिज पर एस्केलेटर जल्द शुरू करने का आदेश चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने दिया है। इलेक्ट्रिकल अधिकारियों द्वारा एस्केलेटर के तैयार होने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्टॉल बंद रहने के कारणों पर भी सवाल उठाए। बुधवार को डीआरएम चक्रधरपुर से अचानक टाटानगर स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन की सूचना से सफाई और निर्माण कार्य से जुड़े रेल अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। डीआरएम ने पोर्टिको में डिवाइडर निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को चल रहे सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम के साथ टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास योजना से जुड़े रेलवे गति शक्ति के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में पार्किं...