टाटानगर की ट्रेनों में रोज हो रही चेन पुलिंग
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस एवं अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस में यात्रियों ने मंगलवार को चेन पुलिंग कर दी। बताया जाता है कि उत्कल एक्सप्रेस में यात्री ने प्लेटफॉर्म पर बच्चा छूटने के कारण टाटानगर स्टेशन पर ऐसा किया। जबकि, अजमेर एक्सप्रेस में एक यात्री ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म से निकलने के बाद जनरल कोच में चेन पुलिंग की। जानकारी के अनुसार, सोमवार को भी आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच के यात्रियों ने दो बार आदित्यपुर व टाटानगर के बीच मोबाइल गिरने के कारण पुलिंग की थी। दक्षिण पूर्व जोन ट्रेनों में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाता है, लेकिन चक्रधरपुर व अन्य मंडल के स्टेशनों पर ट्रेनों में चेन पुलिंग होती है। जानकार बताते हैं कि चक्रधरपुर मंडल में 2026 के जनवरी से अप्रैल तक चेन पुलिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.